रिपोर्ट (रावेंद्र केसरवानी रोहन प्रयागराज उत्तर प्रदेश) लोकमाता अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेना होगा- शेफर्ड धामू पाल
ग्राम सभा डेराबारी, यमुनापार प्रयागराज में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर एक सामाजिक चेतना का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल इतिहास की एक महान नारी विभूति को स्मरण करने का अवसर था, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव पर भी प्रकाश डालने वाला प्रेरणास्रोत बना।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम लोकमाता की प्रतिमा या चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा: “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की वह आदर्श नारी हैं, जिन्होंने शासन, धर्म, संस्कृति और लोकसेवा को एक साथ साधकर महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री नंद लाल पाल जी द्वारा किया गया,
कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता रवि कुमार पाल जी ने व उनकी समस्त युवा टीम ने किया।
इस दौरान राम बाबू पाल मंगल पाल दिवाकर पाल पत्रकार संतोष पाल अनुज पाल मंगल पाल उमेश पाल दयाशंकर पाल राकेश पाल रमेश पाल सिमरन व कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामवासी, महिला मंडल, युवक मंडल, तथा शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।















Leave a Reply