Advertisement

दतिया में आरक्षक ने ड्यूटी पर किया सुसाइड, सरकारी राइफल से गर्दन में मारी गोली।

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया में आरक्षक ने ड्यूटी पर किया सुसाइड,
सरकारी राइफल से गर्दन में मारी गोली।

दतिया जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने सरकारी राइफल से गले में गोली मारी। घटना गुरुवार सुबह 7 बजे की है। आरक्षक थाने के पहरे की ड्यूटी पर थे। शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा की गुरुवार सुबह थाने में पहरे पर ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह के समय आरक्षक विवेक शर्मा थाने पहुंचा। जहां कुछ देर ड्यूटी करने के बाद उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के दौरान थाने में मौजूद अन्य लोग खून से लथपथ आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक आरक्षक के परिजन भी पहुंच गए हैं। विवेक शर्मा मूलतः ग्वालियर के थे, जो अपनी पत्नी और एक बेटा व बेटी के साथ इंदरगढ़ स्थित गायत्री मंदिर के निकट रहते थे। पिछले करीब एक डेढ़ साल से वह इंदरगढ़ में ही पदस्थ थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!