Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू  के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू  के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया (प्रयागराज  )देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मंगलवार को करछना में धूमधाम से मनाई गई। पुण्यतिथि के दौरान पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेताओं ने पंडित नेहरू को ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ बताते हुए उनके योगदानों की चर्चा की। उनके सादगी भरे जीवन और उच्च विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान शिव विजय सिंह, रंगराज सिंह, डॉ. दिनेश कुमार सोनी पी सी सी सदस्य, विनय कृष्ण पाण्डेय,नागेश पाण्डेय, आशीष मिश्र,आशाराम मिश्र,दीपक तिवारी,माताम्बर मिश्र, रजनीश विश्राम दास, रामू पाल, अकबाल बहादुर, शारदा प्रसाद गुरुचरण, राजकुमार पटेल दरोगा,रामछबीले मिश्रा, प्रकाश पांडेय, त्रिपुरारी मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!