थाना पन्नूगंज व रायपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्यवाही करते हुए दो नफर अभियुक्तों का कुल 1424000 रूपये की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क–
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन/नेतृत्व में चलाये जा रहे सम्पत्ति जब्तीकरण अभियान के क्रम में, धारा 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 155/2024 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त द्वारा अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को श्रीमान् जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा पारित आदेश के क्रम में अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र रामअवध विहारी सिंह निवासी ग्राम बभनियांव पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, की अवैध रुप से अर्जित ट्रैक्टर वाहन UP 64 AQ 9060 (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये) व मोटर साइकिल वाहन सं0 UP 64 AD 5412 एचएफ डीलक्स (अनुमानित कीमत 24000 रूपये ) व अभियुक्त पीयूष चतुर्वेदी पुत्र राकेश कुमार चतुर्वेदी निवासी ग्राम नाको थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र की अवैध रुप से अर्जित पीकप वाहन (अनुमानित कीमत 09 लाख रूपये ) को दिनांक 25.05.2025 को थाना पन्नूगंज पुलिस व थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
अभियुक्तों का विवरण-
01.संतोष कुमार पुत्र रामअवध विहारी सिंह निवासी ग्राम बभनियांव पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।
02.पीयूष चतुर्वेदी पुत्र राकेश कुमार चतुर्वेदी निवासी ग्राम नाको थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
जब्त की गयी सम्पत्ती का विवरण-
01.संतोष कुमार उपरोक्त से जब्त की गयी ट्रैक्टर वाहन UP 64 AQ 9060 (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये) व मोटर साइकिल वाहन सं0 UP 64 AD 5412 एचएफ डीलक्स (अनुमानित कीमत 24000 रूपये ) कुल कीमत 05 लाख 24 हजार ।
02.पीयूष चतुर्वेदी उपरोक्त से जब्त की गयी पीकप वाहन (अनुमानित कीमत 09 लाख रूपये )।
जब्त करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01.प्र0 नि0 दिनेश प्रकाश पाण्डेय थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
02.थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
03.व0उ0नि0 प्रेमशंकर मिश्र थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
04.का0 रामजीत बिन्द थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।















Leave a Reply