राष्ट्रीय लोकदल में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया गया विस्तार।
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री तथा केन्द्रीय कौशल विकास उद्यमिता राज्यमंत्री आदरणीय जयंत चौधरी जी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए राजस्थान के भरतपुर से विधायक डॉ सुभाष गर्ग जी को राष्ट्रीय महासचिव, राज्य महिला आयोग उ०प्र० की सदस्य श्रीमती मनीषा अहलावत जी को राष्ट्रीय सचिव तथा श्री कमर रब्बानी चेची जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव श्री अभय सिंह पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों तथा कामगारों की आवाज है, जब भी किसानों के लिए राजनीतिक दलों के योगदान की बात आएगी तो सर्वाधिक योगदान लोकदल का ही सामने आयेगा। श्री पटेल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की खुशहाली के पीछे लोकदल की अहम भूमिका रहती है। श्री पटेल ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी नयी ऊर्जा से लबरेज हैं और किसानों-मजदूरों, महिलाओं तथा युवाओं के प्रति संवेदनशील भी हैं। श्री पटेल ने लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आभार ज्ञापित किया।
















Leave a Reply