विदिशा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

विदिशा जिले में विगत रात्रि लगभग 11:30 बजे, फरियादी रोहित कुशवाह निवासी विदिशा द्वारा थाना कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि उनके साथ बाल विहार पेट्रोल पंप के पास एवं बरई पूरा चौराहा, विदिशा में दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 398/25, धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
संतोष उर्फ शनि मराठा पिता महादेव मराठा, उम्र 19 वर्ष, निवासी टीला खेड़ी, विदिशा
गौरव यादव पिता मुकेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी टीला खेड़ी, विदिशा
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय विदिशा में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सफल कार्रवाई:
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
निरीक्षक आनंद राज सिंह
प्रधान आरक्षक महेंद्र गौड़
प्रधान आरक्षक सत्येंद्र रावत
आरक्षक संदीप जाट
आरक्षक अजय सिकरवार
विदिशा पुलिस – नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति सदैव प्रतिबद्ध।


















Leave a Reply