Advertisement

क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ कर शुरू करे संचालन

क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ कर शुरू करे संचालन

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर की मांग

मनोज कुमार माली सोयत कला नगर


सुसनेर। जिले के सुसनेर नगरीय क्षेत्र में 8.68 करोड़ की लागत से 50 बेड की क्षमता वाले सिविल अस्पताल का सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन बनकर तैयार हो गया है। जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को देने के लिए अस्पताल के नवीन भवन का जल्द शुभारंभ कर संचालन शुरू किए जाने की मांग क्षेत्र के पत्रकारों ने जिला कलेक्टर से की है। बुधवार को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई सुसनेर के पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जिसमें बताया गया कि नगरीय क्षेत्र में 8.68 करोड़ की लागत से 50 बेड की क्षमता वाले सिविल अस्पताल का सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन बनकर तैयार हो गया है। जिसका शुभारंभ नही होने से क्षेत्र की जनता को शासन की इस महत्वपूर्ण सौगात का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आज भी अस्पताल का संचालन अंग्रेजों के जमाने के क्षतिग्रस्त भवन में हो रहा है। जहाँ डॉक्टरों के बैठने की पर्याप्त जगह भी नही है। जगह अभाव में मरीजो को पर्याप्त स्वास्थ सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल स्टॉफ व मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी ने बताया कि सिविल अस्पताल का नवीन भवन अपने निर्धारित समय सीमा से डेढ़ वर्ष देरी से बनकर तैयार हुआ है अब भवन बनने के बाद शुभारंभ में देरी हो रही है। जिससें क्षेत्रवासियों में निराशा है। पत्रकार संघ ने आमजनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द भवन का शुभारंभ के लिए संबंधित को निर्देशित कर नवीन भवन में अस्पताल का संचालन शुरू करने की मांग की है। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!