Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कल पहली बार आएंगे श्रीडूंगरगढ़ होगा भव्य स्वागत कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कल 20 मई को सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ आएंगे पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन एवं स्वागत की तैयारियों के लिए बैठक का आयोजन किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा मंडल,मोर्चों एवं समर्थकों द्वारा स्वागत कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर आगमन पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को बीकानेर पहुंचने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर प्रभारी गजेंद्र सिंह ओडिट व सह प्रभारी मनमोहन सिंह राठौड़,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी,मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट,बापेऊ मंडल अध्यक्ष राजूराम गोदारा,श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता,पदाधिकारी,पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!