Advertisement

मंत्रियों की विवादास्पद टिप्पणियों के विरोध में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

मंत्रियों की विवादास्पद टिप्पणियों के विरोध में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान
सत्यार्थ न्यूज़ लाइव


आगर-मालवा:
भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की जिला इकाई आगर-मालवा द्वारा सोमवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों की विवादास्पद टिप्पणियों के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पुलिस महानिदेशक के नाम थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष गोपाल नेताजी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की पहली महिला मुस्लिम कर्नल, सोफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से देश की बहुजन, महिलाएं और सैनिक वर्ग आहत हैं। पार्टी ने मंत्री विजय शाह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

साथ ही, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक करने संबंधी कथन को भी राष्ट्रविरोधी और सैनिकों के आत्मसम्मान के विरुद्ध बताते हुए, पार्टी ने उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय बागी, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल नेताजी, संभागीय सचिव डॉ. जगदीश मालवीय, जिला महासचिव संतोष चौहान, अंकित मालवीय सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आजाद समाज पार्टी ने स्पष्ट किया कि वे संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और बहुजन समाज के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!