Location : महराजगंज
Reporter : शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के जाबांज जवानों के शौर्य एवं पराक्रम तथा विजय और पाकिस्तान में स्थापित, आतंकवादी अड्डों को नेस्तनाबूद करने की खुशी में, जनपद महराजगंज में आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई, महराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया।
भव्य तिरंगा यात्रा जनपद मुख्यालय स्थित सदर ब्लॉक के कंपाउंड से निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में एन सी सी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र, व्यापारी, तथा अन्य संगठनों से जुड़े लोग राष्ट्रभक्ति से लबरेज दिखे।

सबने एक स्वर में भारत माता की जय, वंदे मातरम तथा भारतीय सेना की जय के साथ – साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए
राष्ट्रभक्ति के जोश से लबरेज युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, जिन्होंने अपने हाथों में, हमें अपने भारतीय सेना पर गर्व है…,
सिंदूर की ललकार आतंकवाद पर प्रहार, ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखण्ड प्रतिज्ञा है, भारत नारियों का सम्मान करता है, कर्नल सोफिया पर हमें नाज़ है, लिखी हुई तख्तियाँ ले कर चल रहे थे।

जनपद मुख्यालय के सदर ब्लॉक के ग्राउंड से निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा, पूरे महराजगंज शहर का भ्रमण किया।
इस दौरान पूरे शहर में पुलिस की सख्त पहरा रही, यातायात को तिरंगा यात्रा के कारण वन वे किया गया था।
शहर में जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन उस जाम में फंसे यात्रियों ने भी भारत माता की जय वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए।

जो जहां भी था बस वहीं से सबने तिरंगा यात्रा के साथ सेल्फी लिया तो वीडियो भी बनाया।
कुल मिलाकर कहा जाय तो पूरा महराजगंज जिला आज राष्ट्र प्रेम के जोश, जुनून से भरा था….


















Leave a Reply