बंटी कुरैशी संवाददाता सत्यार्थ न्यूज
आगरा
भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

आगरा में ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार शाम भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा पीएस गार्डन रोहता से शुरू होकर इटौरा के नगला मकरौल पहुंची। भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को जवाब दिया। दो महिला अफसरों के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि भारत की बेटियां पाकिस्तान को सबक सिखाने में सक्षम हैं। उन्होंने सोफिया कुरैशी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। यात्रा में पूर्व सैनिक, समाजसेवी और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, विधायक छोटेलाल वर्मा, सत्यदेव दुबे और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिओम रावत प्रमुख रूप से उपस्थित थे















Leave a Reply