Advertisement

सोनभद्र -पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा सोनभद्र के पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का किया गया वार्षिक निरीक्षण-

 

 

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा सोनभद्र के पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का किया गया वार्षिक निरीक्षण-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आगमन सलामी

आज दिनांक 15.05.2025 को श्री “आर0पी0 सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर महोदय के जनपद सोनभद्र में आगमन पर पुलिस कार्यालय, सोनभद्र में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी, महोदय द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया ।

 

वार्षिक निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र मीरजापुर, श्री आर0पी0 सिंह महोदय द्वारा पुलिस लाइन में स्थित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं जैसे पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल, अपराध शाखा, महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, आईजीआरएस शाखा, यू0पी0 112, भवन साइबर सेल, अभिसूचना इकाई, क्षेत्राधिकारी पेशी आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में नियुक्त सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली । साथ ही शाखा प्रभारियों को रिकॉर्डों का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने, डीसीआरबी शाखा को अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने, क्राइम ब्रांच को लंबित विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए तथा कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु सम्बंधित को कड़े निर्देश दिए गए

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी घोरावल, क्षेत्राधिकारी आंकिक, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक सहित समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!