Advertisement

महुली में हाइवा ने बाइक को मारी टक्करः अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे पति-पत्नी और भाभी घायल, चालक फरार

महुली में हाइवा ने बाइक को मारी टक्करः अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे पति-पत्नी और भाभी घायल, चालक फरार

 

महुली सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)

महुली में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें सवार पति-पत्नी और भाभी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान मेदनिखाड़ गांव निवासी शशि पटेल (36) पुत्र राधेश्याम, उनकी पत्नी निक्की देवी (25) और भाभी प्रियंका देवी (27) पत्नी सिद्धार्थ के रूप में हुई है। तीनों लोग बाइक से दुद्धी जा रहे थे, जहां निक्की देवी का एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होना था। जैसे ही वे महुली गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एक हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे हाइवा की टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। दुद्धी सीएचसी में डॉ. विनोद सिंह और डॉ. राजेश सिंह ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत गंभीर होने के चलते तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अस्पताल में बिलखती रही मां

हादसे की सूचना मिलते ही शशि पटेल की मां भी अस्पताल पहुंचीं। बेटे और बहू को लहूलुहान हालत में देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगीं। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना को लेकर अस्पताल में भीड़ जुट गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन समेत फरार हो गया है। पुलिस ने उस वाहन तलाश शुरू कर दी है। इधर, ग्रामीणों ने बेकाबू वाहनों पर लगाम कसने और महुली मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!