सत्यार्थ वेब न्यूज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
Mon.9670089541.
महराजगंज 13/03/024
श्री राम जन्म भूमि मंदिर का प्रसाद ग्रहण करना सौभाग्य की बात:धनंजय शर्मा
सनातन धर्म एवं सनातन संस्कृति में प्रसाद का विशेष महत्व है।प्रसाद किसी का हो,किसी रूप – स्वरूप का हो,या किसी देव- तीर्थ स्थल का हो उसे व्यक्ति को श्रद्धा से मांग कर शीश झुका कर ग्रहण करना चाहिए।
उक्त बातें अयोध्या धाम श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र से आए प्रसाद को वितरण करते हुए हिंदू वादी नेता श्री धनंजय कुमार शर्मा ने कही।
श्री शर्मा ने कहा कि आज हमारे गांव –
क्षेत्र में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से प्रभु श्री राम का प्रसाद आया है।और हम सबको वितरण करने का जिम्मेदारी दिया गया है।यह मेरे लिए गर्व की बात है,और प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी भाइयों के लिए तो परम सौभाग्य की बात है।आज हृदय कमल यह सोच कर खिल उठा की,प्रभु श्री राम का प्रसाद वितरण करने का एक छोटा सा अवसर मेरे जीवन को प्राप्त हुआ।













Leave a Reply