थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटरसाइकिल चुराने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 2 अदद मोटर साइकिल किया गया बरामद
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.05.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर डाला ओबरा रोड पर स्थित जिला पंचायत बैरियर कस्बा डाला के पास से अभियुक्त कृष्णा सिंह गौड़ पुत्र सूर्यभान सिंह गौड़ निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP65 EJ 5238 अपाची (वाराणसी से चोरी हुई) बरामद हुआ। अभियुक्त कृष्णा सिंह गौड़ उपरोक्त से कड़ाई से पूछने पर बताया कि वह तथा उसके साथ सुहेल कुरैसी दोनों मिलकर मोटरसाइकिल की चोरी करते है, उसके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले एक मोटरसाइकिल को रॉबर्ट्सगंज के आगे से चुराया था जिसको कृष्णा सिंह गौड़ द्वारा अपने घर पर छुपा कर रखा है। जो मोटरसाइकिल वाहन सं0 UP 64 AW 7875 अपाची भी बरामद किया गया। अभियुक्त कृष्ण सिंह गौड़ को गिरफ्तारी कर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 159/2025 धारा 317(2), 317(4) बी.एन.एस में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
कृष्णा सिंह गौड़ पुत्र सूर्यभान सिंह गौड़ निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष।
वांछित अभियुक्त का विवरण-
सोहेल कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 12 गौरव नगर चोपन बस स्टैंड के बगल थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक– 13.05.2025 समय 17.20 बजे , स्थान- डाला ओबरा रोड पर स्थित जिला पंचायत बैरियर वहद कस्बा डाला।
बरामदगी का विवरण-
दो अदद मोटरसाइकिल जिसका विवरण निम्नवत है।
1. चेचिस नंबर MD63AE83M2P13032 व रजिस्ट्रेशन नंबर UP 65 EJ 5238 ।
2. चेचिस नंबर MD634BE84P2K10698 व रजिस्ट्रेशन संख्या UP 64 AW 7875 ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. का0 घनश्याम यादव चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।













Leave a Reply