खलियारी बाजार मे फैला प्लास्टिक, और गन्दी नालिया, चलना मुश्किल
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

नगवा ब्लॉक क्षेत्र के खलियारी बाजार का हाल प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत सोनभद्र जिले को प्लास्टिक मुक्त दिखा कर सम्बन्धित अधिकारी प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार से ले चुके हैं। लेकिन हालात जस के तस है
खलियारी बाजार मे प्लास्टिक और गन्दगी से भरी बजबजाती नालियों से बाजार मे चलना दुस्वार हो गया है।
नगवा ब्लॉक क्षेत्र के खलियारी बाजार एक किलोमीटर का बाजार है जिसमें चारो तरफ प्लास्टिक फैला हुआ है।
इतना ही नहीं बाजार मे दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन नाली दोनों तरफ से भठ गया है,। जिसके कारण पानी उपर सड़क पर बहता है. घर से निकला हुआ गन्दा पानी भी बहता रहता है।
एक तरफ गौर किया जाय तो दोनों तरफ दो दो बार नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन कागज पर ही है, जिसके वजह से नयी नाली का निर्माण भी नहीं हो सकता है।
जब हल्की बरसात होती है तो बाजार मे प्लास्टिक और गन्दगी से भर जाती है।
बरसात नहीं होती है तब भी घरों मे से पानी हर माह निकलता रहता है सुबह होते ही सभी लोग पुरष महिलाएं अपने अपने दरवाजे पर सफाई करते दिखाई देते है।
खलियारी निवासी विजय कुमार, बिन्दू यादव, कमलेश कुमार, सजय कुमार, राजू, प्रदीप कुमार, बबलू मौर्या, बबलू गुप्ता, आशीष कुमार, अंगद मौर्या, शिवशंकर कुमार, अजीत मौर्या आदि ने उच्चाधिकारियो का ध्यान आकृस्टि कराया है और नाली सफाई कराने की माग किया है।
इस सम्बन्ध मे ब्लॉक के एडीओ पचायत बृजेश कुमार सिंह से सेलफोन पर बात करने पर उन्होंने बताया की यह गम्भीर समस्या है। खलियारी ग्राम पंचायत मे सफाई कर्मी का पद रिक्त चल रहा है।
चार दिन बाद पुरे बाजार मे एक टीम बनाकर खुद साथ मे रहकर सफाई कराया जाएगा। पूरा बाजार प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया की बाजार की सरकारी नालियां है जिस पर बाजार निवासी अतिक्रमण कर रखे है. ।इसके बाद भी एक टीम के साथ सफाई कराया जाएगा।













Leave a Reply