थाना अनपरा पुलिस द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी का आपत्तिजनक (गलत तरीके से एडिट करके) वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालें 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तारी-
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 11/05/2025 को प्रभारी निरीक्षक अनपरा मय हमराह के देख भाल क्षेत्र व रोकथाम अपराध के क्रम में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-78/2025 धारा 353(2), 196(1)(ए), 3(5) BNS बनाम 1. शब्बीर अंसारी पुत्र स्व0 जमालुद्दीन 2. जुबैर अंसारी पुत्र स्व0 जमीलुद्दीन 3. इजहार पुत्र इस्लाम निगण अनपरा बाजार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को धारा 170/126/135 बीएनएसएस में शांति भंग होने की आशंका में गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में माननीय न्यायालय रवाना किया गया।













Leave a Reply