Advertisement

प्रचण्ड धूप और बढ़ती गर्मी में, बियर की मांग बढ़ी : सूत्र

प्रचण्ड धूप और बढ़ती गर्मी में, बियर की मांग बढ़ी : सूत्र

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महराजगंज में इन दिनों बियर की खपत बढ़ी हुई है।

बियर की मांग इतनी बढ़ गई है कि – बियर दुकानदार मांग की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक सरकारी दुकानदार ने बताया कि – इस गर्मी और लग्न के मौके पर विदेशी मदिरा की तुलना में बियर की बिक्री और मांग बढ़ी हुई है।
जिसको पूरा कर पाना मुश्किल हो रहा है।

युवाओं की पहली पसंद बनी बियर केन : विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि आजकल शादी विवाह का सीजन चल रहा है।
मौसम में गर्मी और प्रचण्ड धूप में इजाफा देखने को मिल रहा है।
ऐसे में युवाओं की पहली पसंद बियर की केन है, जो कहीं भी कभी भी ले जाने में आसान है।
लेकिन बियर की बॉटल या फिर केन की डिमांड इतनी बढ़ी हुई है कि – पूर्ति कर पाना आसान नहीं दिख रहा है।

वैसे पूर्व में विदेशी मदिरा की मांग ज्यादा रही है, लेकिन इन दिनों बियर की बॉटल या फिर बियर की केन की डिमांड ज्यादा देखने को मिल रही है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज 10.May.025

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!