Advertisement

मार्क ड्रिल कर लालगंज पुलिस ने दिखाया विषम परिस्थितियों में सुरक्षित रहने का तरीका

संवाददाता -अंशु श्रीवास्तव

मार्क ड्रिल कर लालगंज पुलिस ने दिखाया विषम परिस्थितियों में सुरक्षित रहने का तरीका

महादेवा (बस्ती)
लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर बुधवार शाम 5 बजे क्षेत्राधिकार रुधौली स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी लालगंज शशांक शेखर राय व महादेवा चौकी इचार्ज दुर्गाप्रसाद पांडे लालगंज थाना मय फोर्स के साथ जन जागरूकता करने के लिए विषम आपदा परिस्थितियों में अपने आप को व दूसरो को सुरक्षित कैसे करे इसका उदाहरण दिखाते हुए मार्क ड्रिल किया गया। जिसमें फायर ब्रिगेड की टीम हुई आगजनी को बुझाते हुए डेमो रूप में गिरे मानव श्रृंखला को एंबुलेंस की टीम द्वारा सायरन का प्रयोग करते हुये अस्पताल पहुँचाने के लिए एंबुलेंस तक ले गए। साथ ही आस – पास के लोगों को अपने आप को बैठकर या लेट कर सुरक्षित करने का उदाहरण भी दिया इसका डेमो भी दिखाया। क्षेत्राधिकार स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अंतर्गत मार्क ड्रिल का उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। जो कि समय-समय पर निरंतर चलाया जाता है। किसी भी विषम परिस्थिति व आपदा में अपने आप को कैसे सुरक्षित करें इसके लिए हम लोग हर थाना क्षेत्र में डेमो देर रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!