Advertisement

दुसारणा आगामी 15 मई से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन पोस्टर का हुआ विमोचन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ – सवांददाता मीडिया प्रभारी

दुसारणा गांव में आगामी 15 मई से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा आगामी 15 से 21 मई तक प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम चार बजे तक कथा का वाचन नापासर के विख्यात कथावाचक पंडित प्रकाश तिवाड़ी के श्रीमुख से होगा। कथा की पूर्णाहुति पर सामूहिक हवन हवन एवं रात्रि को “एक शाम गौ माता के नाम” भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में विख्यात गौ भक्त डॉ ओमजी मुंडेल, सुनीता स्वामी,राजू स्वामी एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इससे पूर्व मंगलवार को गौशाला परिसर में धार्मिक आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया। श्री कोलायतजी के दशनाम आश्रम के महंत सत्यानंद गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित बैनर विमोचन कार्यक्रम में गौशाला कमेटी के अध्यक्ष मोहनराम गोदारा,रामप्रताप सारण रामप्रताप गोदारा,मालाराम गोदारा,गौभक्त भामाशाह पेमाराम गोदारा,मास्टर,पदमाराम सारण,श्रवण राम गोदारा,देदाराम रामूराम रामचंद्र हरलाल रामरख सहीराम,प्रभुराम गोदारा मालाराम सुथार,ओम दास स्वामी,धनाराम पोकरण सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!