Advertisement

चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर आलमीरा एवं बक्से से दो लाख के गहने सहित नगद सहित अन्य सामग्री पर किया हाथ साफ

चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर आलमीरा एवं बक्से से दो लाख के गहने सहित नगद सहित अन्य सामग्री पर किया हाथ साफ।

 महुली सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)

-सोनभद्र के विंढमगंज थाना अंतर्गत महुली में सत्य प्रकाश कन्नौजिया जो अपने पूरे परिवार सहित ओबरा में रहते है कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ओबरा गई हुई थी ।तब सुन सान घर देखकर चोरों ने बीती रात्रि को घर का दरवाजा के ताला तोड़ कर घर के अंदर से आलमारी के कुंडी तोड़ कर दो लाख के रखे जेवरात सहित कुछ नगद एवं अन्य सामग्री लेकर चोर हुए फरार।
जानकारी उस समय हुआ जब सत्य प्रकाश कन्नौजिया के छोटे भाई की पत्नी जब उनके घर के बाउंड्री में पपीता तोड़ने के लिए मुख्य द्वार पर लगे गेट की तला खोला तो देखा कि अंदर के दरवाजा खुला था तो अंदर जाकर देखी तो अंदर के दरवाजा एवं आलमारी एवं बक्से का ताला एवं लाकर खुला एवं समान बिखरा देख इसकी सूचना तुरंत ओबरा अपने लोगों को दिया इसके बाद तुरंत 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया ।तुरंत पुलिस पहुंच कर घटना स्थल की जानकारी ली और घर के अंदर भी दिखाया गया जो आलमारी में रखे करीब दो लाख के गहने सहित कुछ नगद एवं बक्से में रखे अन्य सामग्री गायब थे।और आलमारी के पास लोहे के रॉड एवं अन्य सामग्री रखा था जो घर के ताला,एवं आलमारी के कुंडी तोड़ा गया था।


इसके पुलिस प्रशासन ने उनकी देख कर रिपोर्ट थाने में जाकर देने की बात कही। और उन चोरों के पकड़ने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसको लेकर आश्वासन दिया।
प्रार्थी सत्य प्रकाश कन्नौजिया अनुसूचित जाति के व्यक्ति है जो एक पैर से विकलांग है उन्होंने थाने पर चोरी का रिपोर्ट लिखवाकर समान एवं गहने की चोरी हुई समान बरामद करने की गुहार लगाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!