महुली गांव में बाइक व बोलेरो वाहन की टक्कर में बाइक सवार पति पत्नी हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
महुली सोनभद्र रिपोर्ट( नितेश कुमार)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे बाइक व बोलेरो वाहन में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार पति पत्नी दोनों घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय संतोष कुमार व 32 वर्षीय ललिता देवी पत्नी संतोष कुमार दोनों निवासी रानीताली बाइक से महुली गांव से रानीताली जा रहे थे कि महुली गांव में बाइक व बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार पति पत्नी दोनों घायल हो गए।घायलावस्था में इलाज के लिए निजी वाहन से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।















Leave a Reply