रिपोर्टर: मनोज कुमार शर्मा
जिला :मैनपुरी
स्थान:किशनी
० मिशन सतरंग एक समन्वित प्रयास के अन्तर्गत किशनी क्षेत्र में संचालित 65 आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु इन्फ्राकिट उपलब्ध कराए गए ०
इन्फ्राकिट में उपलब्ध सामान ऑगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के प्रयोग हेतु हैं, इसकी सही ढंग से देखभाल करें – जिलाधिकारी महोदय

मैनपुरी 12 मार्च, 2024– जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मिशन सतरंग एक समन्वित प्रयास के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों के माध्यम से तहसील किशनी क्षेत्र में संचालित 65 आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु इन्फ्राकिट उपलब्ध कराते हुये उपस्थित ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं से कहा कि इन्फ्राकिट में उपलब्ध सामान ऑगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के प्रयोग हेतु हैं, इसकी सही ढंग से देखभाल करें, बच्चों को किट में उपलब्ध अंग्रेजी वर्णमाला, गणित की संख्या के पाउच अक्षर का ज्ञान हासिल कराने में सहायक सिद्ध होंगे, छोटे-छोटे बच्चे खेल-खेल में इन पाउच से अंग्रेजी, गणित के अक्षरों की पहचान आसानी से कर सकेंगे, किट में उपलब्ध रिक्शा, राईडिंग होर्स, ब्लॉक्स, एयर बॉल, हुल्ला हुप, क्ले, पजल्स एवा एबीसीडी, एनिमल टॉय बच्चों को जानकारी के साथ-साथ मनोरंजन में भी सहायक होंगे।श्री सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों में से अब तक 600 से अधिक ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर इन्फ्राकिट उपलब्ध करायी जा चुकी है, जल्द ही शेष ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर भी ग्राम पंचायतों के माध्यम से इन्फ्राकिट की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होने कहा कि ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर छोटे-छोटे प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से आते हैं यदि बच्चों को ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर खेल का सामान मिलेगा तो उनमे प्रतिदिन केन्द्र पर आने की रूचि उत्पन्न होगी। उन्होने कहा कि बच्चों को शैक्षिक वातावरण में परिचित कराने के लिए शैक्षिक परिवेश देने के लिए, प्लेगु्रप देने के लिए बच्चों हेतु किट की उपलब्धता आवश्यक थी जिसे धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है, जिससे ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर छोटे बच्चों के हिसाब से बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, अच्छा वातावरण तैयार हो सके। उन्होने ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि ऑगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार किसी न किसी खेल में दक्ष करें, हॉट कुक्ड योजना के तहत सभी बच्चों को उच्च क्वालिटी का गरम पका-पकाया भोजन खिलायें।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी सहित किशनी क्षेत्र की ऑगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे


















Leave a Reply