Advertisement

वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहीं मैजिक बरहपान मधुबन में पलटी 1 युवक की मौत 4 घायल

वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहीं मैजिक बरहपान मधुबन में पलटी 1 युवक की मौत 4 घायल

महुली सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली अंतर्गत शनिवार की रात्रि को करचाटोला से बारात बरहपान ग्राम मधुबन के लिए लेकर मैजिक आदि वाहनों से बरहपान प्रभु कुमार पुत्र छट्टान राम ग्राम पंचायत मधुबन की सुपुत्री के लिए बारात गाजे बाजे के साथ शनिवार की रात्रि को पहुंचा। बारात करचाटोला बरहपान वर के पिता दिनेश कुमार पुत्र झरई राम लेकर पहुँचे। अपने पुत्र संतलाल के सुखद दांपत्य जीवन में प्रवेश के लिए खुशियों का माहौल के बीच विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ।

देर रात्रि लगभग दो से तीन बजे बारात वापस घर गांव लौटने वाला था की तेज रफ्तार से विवाह संपन्न कराकर लौट रहा माया अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे सूत्रों की माने तों अफरा तफरी चीख पुकार मच गई। मैजिक के पलटने से बलराम उम्र 16 वर्ष पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम नौडीहा थाना दुद्धी व विकास उम्र 16 वर्ष पुत्र वंश गोपाल व दीपक कुमार उम्र 14 वर्ष पुत्र जीतन राम व सूरज कुमार उम्र 14 वर्ष पुत्र रामनारायण समस्त निवासी ग्राम नौडीहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहां चिकित्सकों ने बलराम पुत्र नंदलाल के मृत्यु की पुष्टि की जबकि नाबालिक चालक सूरज का उपचार चल रहा है।शेष घायलों कों प्राथमिक उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई।

मौके पर ग्राम प्रधान बर्फीलाल मौजूद रहे वहीं घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच कर दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!