सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
कस्बें के मोमासर बास वार्ड नं.9 की मुख्य गली मदर इंडिया स्कूल के आगे नगर पालिका की लापरवाही से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नालियों से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है नालियों की सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं दिखता और न ही कोई नियमित व्यवस्था नजर आ रही स्थानीय जागरूक नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जोशी ने बताया की आए दिन यह समस्या बनी रहती है। सबसे बड़ी बात इलाके में बारिश नहीं हुई है, फिर भी सड़कें गंदे पानी से लबालब भरी हुई हैं। इससे गली में स्थित स्कूल,मंदिर और अन्य भवनों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को होती है। आज सुबह फिर से चैंबर जाम हो गया, जिससे मोहल्लेवासी परेशान हो गए। लोगों ने पालिका प्रशासन को सूचना दी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोदी सरकार का बहुचर्चित स्वच्छ भारत अभियान’ श्री डूंगरगढ़ में शायद गूगल मैप पर रास्ता ढूंढ़ रही है, क्योंकि ज़मीनी हकीकत तो कुछ और ही बयान कर रही है। नगर पालिका पूरी तरह से नींद में नजर आ रही है। नालियों में कूड़ा, गंदा पानी सड़को पर बह रह है। और स्कूल के बच्चें ट्यूशन व राहीगर सड़क पार करने की राह देखें रहे है। और प्रशासन नींद में सो रहा है।




















Leave a Reply