सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
क्षेत्र के गांव लखासर से एक दुःखद खबर सामने आई है। जहां एक हादसे में करंट लगने से 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लखासर निवासी 15 वर्षीय भगवानसिंह पुत्र मालुसिंह गांव की रोही में भैँरूजी मंदिर के पास स्थित अपने खेत में जा रहा था। खेत में ही हाईवोल्टेज का बिजली तार नीचे गिरा था जिससे बालक उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर उपजिला चिकित्सालय पहुंचें, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार भी सूचना मिलने पर चिकित्सालय पहुंचें एवं मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया।
















Leave a Reply