सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
बीकानेर सांसद सेवा केंद्र में आज केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने के निर्णय को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जातिगत जनगणना से विभिन्न जातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर आमूलचूल परिवर्तन आएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2011 में जातिगत जनगणना के आंकड़े कांग्रेस सरकार ने क्यों नहीं जारी किए, जबकि उस समय भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए लोकसभा में आवाज भी उठाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहा है,जबकि भाजपा जो कहती है,वह करके दिखाती है। कार्यक्रम में रामगोपाल सुथार अध्यक्ष,(विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड)राजस्थान सरकार सत्यप्रकाश आचार्य (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य),गुमान सिंह राजपुरोहित,अशोक प्रजापत (जिला उपाध्यक्ष),श्रवण प्रजापत,गोपाल व्यास शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया।


















Leave a Reply