Advertisement

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की एंबुलेंस में लगाए गए कैमरे, रवि सोनी व कैलाश सोनी का किया सम्मान जताया आभार

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्युरो चीफ

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा को अब और अधिक आधुनिक बना दिया गया है। क्षेत्र के बिग्गा बास निवासी रवि सोनी पुत्र अशोक सोनी एवं कैलाश सोनी पुत्र जयप्रकाश सोनी द्वारा ट्रस्ट की एंबुलेंस में तीन उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगवाए गए हैं।इन कैमरों की सहायता से अब दुर्घटना स्थलों पर पहुंचने पर वहां की वास्तविक स्थिति कैमरे में रिकॉर्ड हो सकेगी,जो बाद में स्थिति की समीक्षा एवं विश्लेषण के लिए भी उपयोगी रहेगी। इस  महत्वपूर्ण योगदान के लिए ट्रस्ट की ओर से दोनों युवाओ रवि सोनी व कैलाश सोनी का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने दोनों युवाओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके परिवार के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि समाजहित में किया गया यह योगदान मानवता की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ट्रस्ट की कार्यशैली को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। इस दौरान टीम के सदस्य नदीम,सुनील सारस्वत,इमरान,गिरधारी,महबूब भाटी लतीफ बेहलीम,अमीर खान क़ायमखानी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!