सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
आज विश्व श्रमिक दिवस पर कोर्ट परिसर के पुस्तकालय भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम विभाग के साथ समन्वय कर उपस्थित आए श्रमिकों को विभिन्न नालसा स्कीम्स और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एडवोकेट अनिल धायल ने जानकारी देते हुए बताया की विधिक जागरूकता के लिए इस तरह की गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जाती है ताकि क़ानून का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँच सके। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री केके पुरोहित, सत्यनारायण प्रजापत अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़,श्रीरामलाल नायक श्री किशन स्वामी,अधिवक्ता श्री धर्मेन्द्र सिंह आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। साथ ही अधिवक्ता गणेशाराम,रोहित पालीवाल आदि उपस्थित रहे। तालुका कोर्ट सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि आज के शिविर मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना था।























Leave a Reply