सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बापेऊ में जागरुक युवा बसपा नेता कमल,पूनमचंद व रेवंतराम सोडा ने बुधवार को गांव की रोही में कुत्तों के चंगुल से एक हिरण को बचाया। कमल सोडा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की एक हिरण को कुछ कुत्तों ने घेर रखा है। जिस पर वह साथी सहित मौके पर पहुंचे व हिरण को कुत्तों के चुंगल से छुड़ाकर घायल हिरण का हिरण का प्राथमिक उपचार करवाकर अपने घर ले आए जहाँ पर उसको बड़े प्यार स्नेह से देखभाल कर दुध व खाने पीने की व्यवस्था की तथा युवकों ने गुरुवार को वन विभागीय कार्मिक रामकुमार गुर्जर व महेंद्र कड़वासरा के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों की इस सेवा पहल खबू सराहना की।




















Leave a Reply