सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पालिका अब एक बार फिर विवादों में के घेरे में आ गई है। 22 अप्रैल, 2025 को नगरपालिका द्वारा 16 निर्माण कार्यों की एक निविदा एवं 4 कार्यों की एक अन्य निविदा जारी की गई। दोनों निविदाएं एक ही दिन जारी की गईं, जिनकी कुल अनुमानित लागत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। वार्ड 13 के पार्षद ललित कुमार सारस्वत ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिन कार्यों के लिए ये निविदाएं निकाली गई हैं, वे निर्माण कार्य पहले ही मौके पर पूर्ण हो चुके हैं। इस स्थिति ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व में पूर्ण हो चुके कार्यों के लिए निविदाएं जारी करके नगरपालिका भ्रष्टाचार करने की फिराक में है। आशंका जताई जा रही है कि पहले से पूर्ण कार्यों को कागजों में दर्शाकर भुगतान उठाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे सरकारी धन का गबन किया जा सके। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधेश्याम सारस्वत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड पार्षदों ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर बीकानेर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि संबंधित कार्यों की तत्काल स्थल निरीक्षण के माध्यम से जांच करवाई जाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिशाषी अधिकारी पहले भी ऐसी गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। सारस्वत ने स्वायत्त शासन मंत्री सहित एंटीकरेप्शन ब्यूरो, संभागीय आयुक्त को भी पत्र भेजकर जांच करने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो और सरकारी धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


















Leave a Reply