रिपोर्टर अंकुर कुमार पाण्डेय
सत्यार्त्य न्यूज
वाराणसी
12.03.2024
बनारस नगर निगम 23 प्रमुख बिन्दुओं पर पेश हुआ बजट, काशी के विकास को 8 घंटे चली कार्यकारिणी की बैठक

वाराणसी। नगर निगम कार्यकारिणी की आठ घंटे चली मैराथन बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1049 करोड़ तथा जलकल के लिए 294 करोड़ आय-व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया। इस बार नगर निगम और जलकल के बजट में वृद्धि की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम का बजट 864 करोड़ रुपये का था। इस पर बार इसे 184.5 करोड़ रुपये बढ़ाया गया है। इसमें अन्य मदों को भी शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी की मीटिंग में हुए ये निर्णय
1. 15 मार्च से 31 मार्च की अवधि में तक एकमुश्त जलकर जमा करने पर सरचार्ज में छूट। यह छूट अंतिम बार दी जा रही है।
3. बजट में आउटसोर्सिंग मजदूर एवं अन्य पर 90 करोड़ प्रस्तावित किया गया, जबकि विछले वित्तीय वर्ष में 84 करोड़ था।
4. डीजल/ प्रेट्रोल/ सीएनजी पर नगर निगम का होने वाले व्यय पर 8 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि विगत वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ था, इस प्रकार 2 करोड़ रुपये की बचत की गयी।
5. सड़क मरम्मत इत्यादि पर 8.70 करोड़ प्रस्तावित किया गया, जबकि विगत वित्तीय वर्ष में 7.65 करोड़ रुपये रखा गया था।
















Leave a Reply