Advertisement

भारतीय पत्रकार संघ एआईजे की प्रदेश कार्य समिति की बैठक

भारतीय पत्रकार संघ एआईजे की प्रदेश कार्य समिति की बैठक

सुनील वर्मा ब्यूरो चीफ अकोदिया मध्य प्रदेश


देश के हर राज्य में 82 हजार से अधिक सदस्यों का परिवार है एआइजे- राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन
देश का सबसे अधिक सक्रिय और बड़ा संगठन बन गया है एआइजे-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर गोहिया
अकोदिया मंडी भारत देश में 11 वर्षों से पत्रकार जगत के हितार्थ कार्य कर रहे भारतीय पत्रकार संघ एआईजे की मध्य प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन रविवार को होटल करिश्मा पैलेस बदनावर जिला धार में संपन्न हुआ।
वृहद बैठक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया, यूथ विंग के राष्ट्रीय संयोजक संदीप जैन, मध्यप्रदेश के धर्मेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में कुछ निष्क्रिय जिला इकाइयों को भंग कर नए जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए। नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में अनेक पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया।


इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ आज शिक्षा स्वास्थ्य और पत्रकार जगत के हितार्थ में कार्य कर रहा है। भारतीय पत्रकार संघ एक परिवार की तरह लगातार 11 वर्ष से निस्वार्थ और पवित्र भाव से देश भर के 550 से अधिक जिलों में निशुल्क सदस्यता के साथ विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रहा है। एआईजे परिवार में ग्रामीण स्तर से लेकर महानगर स्तर के सभी साथियों का हार्दिक सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में 500 से अधिक सम्मान समारोह आयोजित कर चुके हैं।भारतीय पत्रकार संघ हमेशा से अपने एआईजे साथियों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहता आया है।


भारतवर्ष के 24 राज्य में 82000 से अधिक निरंतर कार्य कर रहा है। अगर उसके परिवार को शिक्षा एवं स्वास्थ्य में मदद की आवश्यकता होती है तो सदैव करते हैं। कार्य के लिए तत्पर रहते हैं। श्री सेन ने कहा की पत्रकार चाहे किसी भी संगठन के हों तथा जिले में स्थानीय स्तर के किसी भी संगठन में कार्य कर रहे हों लेकिन प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पत्रकार संघ उनके साथ हर स्तर पर सभी तरह की समस्या के निराकरण में सहभागिता करता है।
देश में सबसे अधिक सक्रिय संगठन है एआइजे-रघुवर गोहिया
इस अवसर पर एआइजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दयाल गोहिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन संगठन को मजबूत बनाने के लिए विगत 11 वर्षों से लगातार मेहनत करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने कुशल व्यवहार और परिश्रम से देशभर में 82 हजार से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ा है। ऐसा नेतृत्व बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों की सुरक्षा व उनके परिवारीजनों के स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधओं की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। यही वजह है कि उनके एक इशारे पर देशभर में कहीं भी सैकड़ो पत्रकार एकत्रित हो जाते हैं। अंत में श्री गोहिया ने सफल आयोजन के लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र अग्निहोत्री को बधाई दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय संरक्षक सलीम शेरानी, यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन, महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. पुष्पा शर्मा, जिग्नेश शाह, किशोर दग्गी, युवा इकाई राष्ट्रीय महासचिव रणजीत ठाकुर, प्रदेश चेयरमैन पोप सिंह बना, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज शेख,प्रदेश युवा संयोजक आमिर शेख़, शिक्षा स्वास्थ्य राष्ट्रिय संयोजक निर्मल सोलंकी वरिष्ठ साथी दिलीप सिंह चौहान, प्रदेश संयोजक राकेश साहू एवं राजेश नाहर, जिलाध्यक्ष श्याम कुशवाह, आशीष वाणी, फिरोज पठान, मांगीलाल कुशवाह, क्रांति गर्ग सहित अनेक साथियों ने संबोधित किया।
बैठक पश्चात सभी साथियों को माला, मैडल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री नवीन ने किया। अंत में आभार महेश पाटीदार ने माना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!