Advertisement

विश्व हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक सम्पन्न — धर्मयात्रा की पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत हुआ लेखा-जोखा, प्रशासन व पालिका कर्मचारियों को विशेष धन्यवाद

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित विराट धर्मयात्रा के उपरांत आज संगठन की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आय-व्यय का संपूर्ण विवरण पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया। बैठक में धर्मयात्रा के सफल आयोजन में लगे सभी कार्यकर्ताओं, संयोजकों एवं समाज सेवकों की भूमिका की सराहना की गई और उनके योगदान को स्मरण किया गया। बैठक में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। धर्मयात्रा में हजारों की संख्या में सनातन धर्म के अनुयायियों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया, जो सामूहिक एकता और धर्म के प्रति समाज की आस्था का प्रतीक रहा। इस भव्य आयोजन में जिस तरह से पुलिस प्रशासन,नगरपालिका के कर्मचारियों,सफाईकर्मियों और अन्य विभागों ने सहयोग किया, वह अत्यंत प्रशंसनीय रहा। सभा में प्रशासन एवं पालिका के सभी कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उनके बिना इतनी बड़ी धर्मयात्रा को व्यवस्थित और शांति पूर्ण रूप से संपन्न कर पाना संभव नहीं था। विश्व हिंदू परिषद ने समस्त नगरवासियों प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिस बल,नगर पालिका कर्मियों मातृशक्ति,दुर्गा वाहिनी,युवा शक्ति और सनातन समाज के प्रत्येक सदस्य को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!