सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
महापुरूष समारोह समिति,श्रीडूंगरगढ़ द्वारा इस वर्ष का ‘तीर्थंकर भगवान महावीर स्मृति सम्मान-2025′ जोधपुर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार को दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए चयन समिति ने एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें चुना है। कार्यक्रम संयोजक निर्मल पुगलिया ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल को नागरिक विकास परिषद भवन के सभागार में आयोजित समारोह में पंवार को ये सम्मान दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी खेतुलाल पुगलिया करेंगे व मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामदेव बोहरा,विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुदंर चांडक समारोह में शामिल होंगे। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में अंबिका डागा होगी। समिति मंत्री सुशील सेरड़िया सहित सदस्यों ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।


















Leave a Reply