सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर अस्पताल श्रीडूँगरगढ़ में निःशुल्क हड्डी एवं दंत रोग परामर्श शिविर का आयोजन कल शनिवार को किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा।
प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि इस शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठिया व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में कमरदर्द, गर्दनदर्द, डिस्क का खिसकना (स्लिप डिस्क) साइटिका, घुटने व कुल्हे का दर्द,सभी प्रकार के फ्रेक्चर आदि तथा दांतो संबंधित सभी बीमारियों का ईलाज जैसे दांत निकालना नए दांत बनाना, दांतों की सफाई, दांतों का इम्प्लाण्ट, दांतों में मसाला भरना, रूट केनाल पायरिया आदि दर्द व जैसी दंत समस्याओं के लिए परामर्श व प्राथमिक उपचार उपलब्ध रहेगा।
प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि यह शिविर जनहित में निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है तथा इससे संबंधित मरीजों से अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।


















Leave a Reply