Advertisement

क्षेत्र के गांव केऊ में आगजनी से पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आई नर नारायण सेवा संस्थान पहुंचाया जरूरतमंद सामान पढे पूरी खबर देखें फ़ोटो

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

युग-युगांतर से प्रचलित वाणी सेवा परमो धर्म: को आत्मसात कर चरितार्थ करने वालों को ही भविष्य में महामानव की उपाधि मिलती है।इसी को धर्म मानते हुए नर नारायण सेवा संस्थान ने एक बार फिर जरूरतमंद का सहारा बनते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाए है। संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया की कुछ दिन पहले गांव केऊ के नायक परिवार के अचानक घर मे आग लग गई थी जिसकी वजह से घर का सभी समान जल कर राख़ हो गया था अभी दो दिन पहले संस्थान के केऊ के सेवादार पवन जी स्वामी ने इस परिवार की मदद के लिए संस्थान को सूचित किया था,तब संस्थान के सभी सहयोग कर्ताओ के सहयोग से और अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी जी ने सिर्फ दो दिन मे जरूरत का सभी समान खरीदकर आज गांव केऊ तक पहुंचाया गया। जरूरत के समान के तौर पर एक महीने क़ा राशन, 2माचा, 4पथरना, बच्चों के लिए 8 जोड़ी कपड़े, ओढ़ना, साडी, चप्पल और कुल 35 नग स्टील के बर्तन जिसमे एक संदूक भी शामिल है।,इस आगजनी से पीड़ित परिवार की दयनीय हालात देखते हुए इस व्यवस्था संस्थान की तरफ परिवार को अगले कुछ महीनो तक प्रत्येक महीने की राशन सामग्री व जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा केऊ ग्रामवासियो ने संस्थान के इस सेवा कार्य की भरपूर प्रशंसा की है, गौरतलब है कि इस गांव मे संस्थान की तरफ से एक परिवार पहले से गोद लिया हुआ है और संस्थान की तरफ से अनेक गांवो मे कुल 50 परिवार गोद लिए हुए है जिनको प्रत्येक महीने निर्धारित समय पर राशन पहुंचाया जाता है, आज केऊ गांव के सेवादार पवन जी,आशीष स्वामी और सुरेश नायक ने इस आगजनी परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाई हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!