सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा में श्रीकुंपोजी व श्रीसोमोजी महाराज की जीवित समाधि स्थल पर आयोजित चार दिवसीय 32 मान धुणी भंडारा महोत्सव गुरूवार को संत विदाई के साथ संपन्न हुआ। बुधवार दोपहर संतों के सान्निध्य में दानदाताओं का सम्मान किया गया। देर रात को देशभर से पहुंचे संतो का सम्मान किया गया व जसनाथी जागरण में परंपरागत अग्नि नृत्य के आयोजन संपन्न हुए। बुधवार को विधायक ताराचंदजी सारस्वत श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर श्रीजसनाथजी आश्रम बिग्गा में पधारने पर पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। आज दोपहर सभी संतों को विदाई दी गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संत दर्शन के लिए उमड़े व अपने गुरूओं को भाव भरी विदाई दी। संतो को महाप्रसादी / रूद्राक्ष माला / चादर / लौटा एवं दक्षीणा भेंट संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया 32 मान धुणी भंडारा के आयोजक महंत प्रेमनाथजी महाराज ने बिग्गा मठ की ओर से सभी संतो का मान सम्मान करते हुए उनका आभार जताया। परमहंस महंत सोमनाथजी महाराज भी आयोजन में शामिल हुए। वहीं जागरण व अग्नि नृत्य गुरू श्रीहंसोजी धाम के महंत भंवरनाथ जी ज्याणी के सान्निध्य में संपन्न में हुआ। कार्यक्रम में 32 धुणी मानधारी पंच शामिल हुए। इनमें फतेहपुर के श्रीअमृतनाथ जी आश्रम के महंत नरहरिनाथ जी महाराज, लोहारू के बाबा बाड़ीनाथ जी के आश्रम से आए महंत केशवानाथ जी महाराज, सिरसा के सरसाईनाथ जी आश्रम के महंत सुदंराईनाथजी महाराज, नोहर के अमरनाथ जी आश्रम के महंत पंचमनाथ जी महाराज व गोगामेड़ी के गुरू गोरक्षनाथ जी टिल्ला के महंत रूपनाथजी महाराज ने शामिल हुए। वहीं जमात के कपूर की पहाड़ी, हरियाणा के मंहत कृष्णनाथ जी महाराज व भजाना खुर्द हरियाणा के महंत समुंदरनाथजी महाराज भी पहुंचे। सभी महंतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। जसनाथी परमहंस महंत पांचला सिद्धा के महंत सुरजनाथ जी महाराज, लीलसर आश्रम के महंत मोटनाथ जी महाराज, श्रीकोलायत से महंत शीतलनाथ जी महाराज, राणासर खुर्द के महंत जोगनाथ जी महाराज, कोलू पीठ के महंत जेठनाथ जी महाराज, बालोतरा शिव मंदिर के बेरागनाथ महाराज, बायतू के योगी उमनाथ जी महाराज, योगी जोगनाथ जी व रामनाथ जी महाराज भी शामिल हुए। परमहंस योगी राजलदेसर के सुरजीतनाथ जी महाराज व बिग्गा के काननाथ जी महाराज ने भी सत्संग में आशीवर्चन दिए। बिग्गा सहित आस पास के गांवो से व दूर दराज से श्रद्धालु व सैंकड़ों महिलाएं संत दर्शन करने पहुंचे। गांव की युवा टीम चार दिवसीय आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं जुटी रही।

























Leave a Reply