Advertisement

भाजपा युवा नेता आईदान ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ किया ट्यूबवेलों का निरीक्षण सौंपा ज्ञापन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ धनेरू गांव में गर्मी के दिनों में जल संकट गहराता जा रहा है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए भाजपा के युवा नेता आईदान पारीक ने जलदाय विभाग के एईएन कैलाश वर्मा व जेईएन मनीष के साथ तीन दिन पूर्व गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के सभी ट्यूबवेल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पानी की समस्याओं को लेकर चर्चा की। ग्रामवासियों ने विशेष रूप से हफाना जोहड़ ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि इस ट्यूबवेल का निर्माण विभाग द्वारा करीब तीन साल पूर्व किया गया था, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने इसे अब तक चालू नहीं किया। ग्रामीणों को कई बार झूठा आश्वासन दिया गया, लेकिन ट्यूबवेल आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपकर ट्यूबवेल को जल्द से जल्द चालू करवाने की मांग की। ज्ञापन मिलने के बाद एईएन कैलाश वर्मा ने तुरंत ठेकेदार को फोन कर निर्देश दिया कि ट्यूबवेल को अविलंब चालू किया जाए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गर्मी के मौसम में गांव में पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान पंच माया मेघवाल,भभूताराम मेघवाल,भीकाराम मेघवाल,किशनाराम मेघवाल,भंवरी देवी,मांगीलाल,श्रवणराम,राजेश,नथमल, महिपाल शीशपाल,दुलाराम सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!