Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत कार्रवाई अफीम सहित एक युवक गिरफ्तार

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

प्रदेशभर में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत बीकानेर रेंज में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक और थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी के सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तोलियासर गांव के बस स्टैंड पर स्थित एक खोखा नुमा दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से 387 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके से अंकित पुत्र काशीराम राजपुरोहित (उम्र 19 वर्ष) निवासी तोलियासर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल के साथ कांस्टेबल अनिल मील,राजेश कुमार, इंद्रचंद और अजयपाल शामिल रहे। मामले की आगे की जांच सेरूणा थाना अधिकारी पवन शर्मा को सौंपी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!