सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ राजनीति के भीष्म पितामह और कद्दावर नेता, जनसेवक पुर्व विधायक किसनाराम नाई का सोमवार देर रात्रि देहावसान होने हो गया और इस खबर के साथ ही प्रदेशभर के राजनेता और समर्थक श्रीडूंगरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-11 स्थित उनके फार्महाउस (नेतोजी की बाड़ी) पहुंचने शुरू हो गए। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का क्रम शुरू हुआ तो दूसरी तरफ बाड़ी पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम भी जारी रहा। आज दोपहर 3:15 बजे बाड़ी से ही उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई और वह बाड़ी से घुमचक्कर, ऑटो स्टैंड, गौरव पथ प्याऊ, विजय स्टोर, हाई स्कूल रोड, बोथरा बारदाना, व्हाइट हाउस (आशीष जाड़ीवाल घर) से होते हुए पुनः बाड़ी पहुंची।इसके साथ ही उनके द्वारा समाज और क्षेत्र के लिए किए गए महनीय कार्यों को चीरस्मरणीय रखने के लिए एक स्मारक का निर्माण भी इसी स्थान पर किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पार्थिव देह को उनके पुत्र मदनलाल ने मुखाग्नि दी। समर्थकों ने नम आंखों से नेतोजी को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में भाजपा, माकपा व कांग्रेस के अनेक नेता व कार्यकर्ता नेताजी को अंतिम नमन करने पहुंचे। नाई को श्रद्धाजंलि देने विधायक ताराचंद सारस्वत,श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, पूर्व विधायक गिरधारी महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रतिनिधि के रूप में विक्रमसिंह राजपुरोहित भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया जिला प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान राइन, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर पारीक, शिव स्वामी, किशनाराम गोदारा, आरएलपी नेता हों विवेक माचरा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत,डॉ दिलीपसिंह राजपुरोहित,हेमनाथ जाखड़,सुरेंद्रसिंह शेखावत,पार्षद विक्रम सिंह शेखावत,भरत सुथार रामसिंह जागीरदार,पवन कुमार उपाध्याय,रजत आसोपा,जगदीश गुजर,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी,श्याम पारीक,गोपाल व्यास मनीष कुमार मोट,महेश राजोतिया,सहीराम जाट,सुनील तावणियां महावीर माली,भाजपा के वरिष्ठ सदस्य शोभाचंद आसोपा,बाबूलाल सुनार,गोपाल शास्त्री,राजगुरू देवीलाल उपाध्याय,सलीम बहेलिया,सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी,विहिप के भंवरलाल दुगड़,नारायणदास स्वामी,श्याम सुंदर स्वामी,जिज्ञासु सिद्ध,अमित पारिक,श्याम सुदंर पुरोहित रमेश प्रजापत भवानी उपाध्याय, सुरजाराम महिया, डाक्टर एसके बिहानी, सोहनलाल महिया, श्रवणकुमार सिंधी रजता आसोपा, महादेव तावनिया, संतोष बोहरा अशोक भाटी, एडवोकेट अनिल धायल,मनोज नाई अध्यक्ष सैन समाज भवानी ताबणियां, रोशन छिपा आईदान पारीक, कोडाराम भादू, अगरसिंह, मोहननाथ बेनीसर, मांगीलाल नाई, डॉ एनपी मारू, भवानी सैनी मदनलाल सोनी, कमल किशोर नाई, रामलाल जांघू प्यारेलाल ढुकिया, रामकिशन गावड़िया नारायण बिहानी इंदौर, कमल झंवर, एडवोकेट सोहननाथ कन्हैयालाल स्वामी,राजेंद्र प्रसाद स्वामी ,हरिप्रसाद सिखवाल,सहित विभिन्न गांवो में से जनप्रतिनिधि ग्रामीण व हजारों नागरिक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं उपखंड अधिकारी उमा मित्तल सीओ निकेत पारीक थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी तहसीलदार कुलदीप मीणा नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह,कृषि विभाग में सहायक निदेशक सुरेंद्र मारू सहित अनेक अधिकारी पहुंचे।