Advertisement

सोनभद्र -शिवद्वार धाम में रामनवमी महापर्व पर परंपरागत रामलीला का मंचन हुआ प्रारंभ

शिवद्वार धाम में रामनवमी महापर्व पर परंपरागत रामलीला का मंचन हुआ प्रारंभ

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

घोरावल/सोनभद्र जनपद सोनभद्र का अति प्रसिद्ध मंदिर स्थल शिवद्वार धाम पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी रामनवमी महापर्व के पावन अवसर पर श्री शंकर रामलीला समिति के सकुशल तत्वाधान में परंपरागत रूप से 76वा रामलीला का आयोजन हुआ रामलीला का प्रारंभ जगत जननी मां जगदम्बा एवं देवाधिदेव महादेव का प्रार्थना करते हुए प्रारंभ हुआ प्रार्थना में राजू शुक्ला,सचितानंद मिश्र,जगदीश मिश्र,अनंत ,ब्रह्मानंद,राजेश्वर रामशुक्ल,बृजेश शुक्ल,गणेश विश्वकर्मा,अंगद विश्वकर्मा आदि लोगो ने प्रार्थना किया जिसके पश्चात सचितानन्द मिश्र द्वारा सूत्रधार कर अभिवादन किया गया भगवान शंकर जी का आरती करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का क्रम चलता रहा जिसके पश्चात भगवान के रामजन्मोत्सव का लीला प्रारंभ किया गया जिसमे श्रद्धालुओं कि ताता लगा रहा भक्तो द्वारा चल रहे भगवान श्रीराम जन्म के लीला के मंचन को बहुत मनमुग्ध होकर लीला को देखकर लाभान्वित हुए कार्यक्रम में विशिष्टजनो में कृष्ण कांत दुबे ग्राम प्रधान गावकुंडा श्री रविंद्र कुमार मिश्र शिवद्वार धाम समिति के अध्यक्ष,श्री सियाराम यादव ग्राम प्रधान सत्तद्वारी,श्री विनीत तिवारी जिलाध्यक्ष सोनभद्र युवा अधिकार मंच ,श्री श्यामविहारी दुबे सूबेदार मेजर थल सेना (भारत),श्री सुरेश जी,रविकांत मिश्र आदि लोगो के कुशल मार्गदर्शन में रामलीला का आरती करते हुए रामलीला के अगले क्रम को प्रारंभ किया गया सभी भक्तो ने जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए लीला को देखे श्री शंकर रामलीला समिति के पदाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनवमी पर आयोजित रामलीला 4 दिवसीय है जो 6 अप्रैल 2025 समय 9 बजे से रामजन्म उत्सव, 7 अप्रैल को तड़का बध,8 अप्रैल को फुलवारी और 9 अप्रैल को धनुष भंग के लीला के साथ ही रामलीला का समापन होगा शिवद्वार धाम में आयोजित रामलीला में ग्रामवासी,क्षेत्रवासी समेत आयोजक शंकर रामलीला समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!