सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत
श्रीडूंगरगढ़ में रामनवमी के पावन अवसर पर विशाल धर्म यात्रा निकली पूरा शहर श्रीराम के जयकारों के साथ राममय हो गया। अवसर था रामनवमी पर आयोजित भव्य,दिव्य और ऐतिहासिक धर्मयात्रा का। श्रीडूंगरगढ़ में विराट व ऐतिहासिक धर्म यात्रा की शुरुआत से पूर्व धर्मसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई हुआ। सभा के मंच पर संत प्रेमनाथ जी धर्मयात्रा के संयोजक बृजलाल तावणियां,सह संयोजक अनिल जोशी आड़सर, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी हिंदू जागरण मंच के श्यामसुदंर पारीक,विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़,आयोजन समिति अध्यक्ष महेश माली,प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी,समिति के सहसंयोजक मदन सोनी उपस्थित रहे। ततपश्चात यात्रा रवाना हुई जिसमें हजारों रामभक्त धर्मयात्रा में शामिल हुए। कस्बे में हर तरफ भगवा ध्वज ही दिखाई दे रहा था। धर्मयात्रा में हजारों रामभक्तों ने केसरिया साफा पहनकर भाग लिया। महिलाओ बच्चों व युवाओं ने हाथों में धर्मपताका लेकर‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए। धर्मयात्रा का स्वागत पग -पग पर हुआ में सभी ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया महिलाओं ने भी घरों से खूब पुष्पों की वर्षा की शहर के सभी वर्गों,व्यापारियों संगठनों और समाजों ने एकजुट होकर इस आयोजन में भागीदारी निभाई।यात्रा में आकर्षण का केंद्र योगी के वेश में श्यामसुदंर सारस्वत हेमासर रहे। रामलला भारत माता परशुराम महाराणा प्रताप,सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर,रानी लक्ष्मीबाई की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। अघोरी नृत्य ने यात्रा में समाँ बांध दिया। यात्रा का जगह-जगह शीतल पेयजल ज्यूस छाछ,आइसक्रीम आदि की व्यवस्था की गई।इस धार्मिक आयोजन में विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी,अनिल वाल्मीकि,सेरूणा से एडवोकेट रणवीरसिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में धर्मयात्रा में शामिल हुए। यात्रा 3 बजे शुरू हुई धर्मयात्रा को
शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई सिंधी कॉलोनी में सम्पन्न हुई।
सामाजिक संस्थाद एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट ने किया भव्य स्वागत
रामनवमी के अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टीम ने जामा मस्जिद के पास पानी की बोतलों और पुष्पवर्षा के माध्यम से सेवा कार्य किया। इस सेवा में अमीर खान कयामखानी,रोशन अली,मनोज चोपदार,आबिद छींपा महबूब सोंलकी अकबर भुट्टा अकबर खान सराज खान साहिल छींपा निजामुद्दीन लुहार शकील अहमद शाहिद अहमद समीर खान अमन परवेज शाकिर अयूब साहिल फरदीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।