Advertisement

पूर्व विधायक किशनाराम नाई का स्वास्थ्य हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

पूर्व विधायक किशनाराम नाई की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को फार्म हाउस पर पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने नाई के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान चिकित्सकीय व्यवस्था का भी जायज़ा लिया। इस मौके पर मंत्री अर्जुनराम के साथ उनके निजी सहायक विक्रमसिंह राजपुरोहित,पूर्व प्रधान छैलूसिंह और कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आशीष जाड़ीवाल ने बताया कि पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। पूर्व विधायक की अस्वस्थता की खबर से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भी चिंता का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!