सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
क्षेत्र के मोमासर गांव के हनुमान धोरा बास और होली धोरा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल समस्या के समाधान के लिए रविवार को ट्यूबवेल खुदाई का कार्य शुरू किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा के निर्देश पर मशीन भेजी गई, जिसके बाद विधिवत पूजा-पाठ कर खुदाई कार्य शुरू हुआ। इस कार्य के लिए ग्रामवासियों ने प्रधान केशराराम गोदारा व विकास अधिकारी मनोज धायल
का आभार व्यक्त किया इसके साथ ही विजय कुमार माली मनफूल गोदारा,तेजपाल सारण जो काफी समय से प्रयासरत थे,उन सभी का भी आभार व्यक्त किया बाबूलाल गर्ग ने बताया कि जल्द ही एक ओर ट्यूबेल विधायक महोदय द्वारा घोषणा की हुई है वो भी जल्द ही 06 नम्बर ट्यूबेल के स्थान पर खुदवाई जाएगा इस अवसर पर उप प्रशासक जुगराज संचेती,गोपाल गोदारा,पवन सैनी,अमराराम सिंवल राजू मेघवाल,भागुराम मेघवाल,प्रभुराम गोदारा खियाराम गोदारा आसुराम,मनोज संचेती,मुकेश नाई सोहन मेघवाल भागूराम मेघवाल,नेतराम गोदारा,नौरंग बेरा,रतनसिंह,राजू मेघवाल सुरजाराम ढोली,बुधाराम सहू,गणेश दर्जी,मांगीलाल गिवारिया किशोर सिंह श्रवण नायक,चननाराम सुथार सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





















Leave a Reply