जिंदगी की खुशियां फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस
ओरल हेल्थ अवेयरनैस प्रोगाम में पहुँचे डीसी और सीएमओ पलवल
पलवल-21 मार्च
कृष्ण कुमार छाबड़ा

जिंदगी की खुशियां फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान के दिशा निर्देशन व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी के मार्गदर्शन में ओल्ड जीटी रोड भवन कुंड स्थित झुग्गी-झोपड़ियां में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ रहे। जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ, सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया । जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ का सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान द्वारा गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक स्वागत व सम्मान किया गया वहीं जिंदगी की खुशियां फाउंडेशन के प्रधान मंजूर अहमद व सदस्यों द्वारा जिला उपायुक्त का पौधा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने सर्वप्रथम सिविल सर्जन जय भगवान जाटान, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी व संस्था के प्रधान मंजूर अहमद का धन्यवाद किया। उन्होंने मंजूर अहमद को गरीब बच्चों को पढ़ाने व उनके हर सुख दुःख में साथ देने, समय-समय पर शिविर आयोजित करने के लिए शाबाशी दी तथा सराहनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बच्चों को साफ सफाई से रहने तथा पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने एक बच्चे से स्कूल न जाने के बारे में पूछा। इस बच्चे का सरकारी स्कूल में दाखिला कराने के लिए डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर रामेश्वरी को निर्देशित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर रवि विहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सिविल सर्जन एवं डेंटल सर्जन डॉ रामेश्वरी द्वारा झुग्गी-झोपड़ियां के बच्चों व उनके अभिभावकों को मुख,मसूड़ों व दंत रोगों के लक्षण ,कारण, बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया गया।उन्होंने बच्चों व उनके माता-पिता व अभिभावकों को संतुलित भोजन ग्रहण करने, जंक फूड व फास्ट फूड न खाने, शराब,गुटखा,तम्बाकू व धूम्रपान सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 का विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य थीम है “ए हैप्पी माउथ इज़ ए हैप्पी बॉडी’ यानि कि मुंह स्वस्थ रहेगा तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। उन्होंने बताया कि यह विश्व मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम 20 मार्च 2025 से 20 अप्रैल तक चलाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान ने बच्चों के दांतों में कैविटी, कीड़ा लगना, दांतों में दर्द होना, दांतों में ठंडा गरम लगना (संवेदनशीलता महसूस होना), मुंह से दुर्गंध आना, मसूड़ों से खून आना व पायरिया आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल पलवल ,एसडीएच होडल और सभी सीएचसी व पीएचसी में दंत रोगों की जांच व चिकित्सा के लिए डेंटल सर्जन उपलब्ध हैं।डेन्टल सर्जन डॉ आशिमा कालड़ा ने बच्चों को ब्रश करने की विधि के बारे में बताया और जनरल नॉलेज के बारे में भी सवाल जवाब किए तथा विजेताओं को प्रोत्साहित किया।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चों को ब्रश वितरित किए गए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी ने बच्चों को मुंह के कैंसर होने के कारण, लक्षण व बचाव के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को खाना खाने के बाद दिन में दो बार सुबह व रात को सोने से पहले ब्रश करने की सलाह दी तथा ब्रश करने की विधि के बारे में भी बताया। उन्होंने खाना खाने के बाद दांतों में फंसे खाने को निकालने के लिए फ्लास का इस्तेमाल करने की विधि भी बताई।उन्होंने बताया कि 28 से 36 प्रतिशत बच्चों के दूध के दांतों में कीड़े लग जाते हैं। यदि ऐसे बच्चों के दांतों का समय पर इलाज न किया जाए तो दांत खराब हो सकते हैं।उन्होंने बताया कि हमारे मुंह में लगभग लाखों की संख्या में 300 प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो मुंह के स्वास्थ्य को खराब करते हैं। डेंटल सर्जन डॉ ज्योति ने बताया कि बच्चों में 6 माह के बाद दूध के दांत निकल आते हैं और 6 वर्ष आयु तक वे पक्के दांतों में रिप्लेस होने लगते हैं तथा 13 से 14 वर्ष की आयु तक सभी दांत पक्के हो जाते हैं। डॉ रवि विहान ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर सीनियर डेंटल सर्जन डॉ नरेन्द्र कुमार,डॉ रवि विहान, मीडिया प्रभारी डॉ रूप, डॉ ज्योति, डेंटल सर्जन डॉ आसीमा कालड़ा, डेंटल सर्जन एवं प्रवक्ता डॉक्टर सुषमा चौधरी, डेन्टल सर्जन डॉ मनीष गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ राहुल शर्मा, संस्था के प्रधान मंजूर अहमद, बच्चे व उनके माता-पिता व अभिभावक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

















Leave a Reply