Advertisement

अगर आपको बरेली और आसपास के क्षेत्रों में कोई युवा येलो टी-शर्ट पहने दिखे, तो यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है।

बरेली रायसेन जिला ब्यूरो कृष्णकुमार भार्गव

टीम पहल का येलो टी-शर्ट: सेवा, सुरक्षा और संकल्प का प्रतीक

अगर आपको बरेली और आसपास के क्षेत्रों में कोई युवा येलो टी-शर्ट पहने दिखे, तो यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है।

गौ माता के पास – समझ लें कि इनका इलाज किया जा रहा है।

हाईवे पर रात में – किसी जरूरतमंद की मदद के लिए पहुंचे हैं।

हाथ में टिफिन लिए – किसी बुजुर्ग को भोजन देने जा रहे हैं।

अस्पताल में – किसी बुजुर्ग की सहायता या रक्तदान करने आए हैं।

असुरक्षित जगहों पर – आप सुरक्षित महसूस कर सकते हैं क्योंकि यह टीम पहल के सुरक्षा प्रहरी हैं।

हर रविवार – अगर आपको यह टी-शर्ट पहने युवा दिखें, तो समझ लीजिए कि यह वृक्षारोपण अभियान में जुटे हैं, हर रविवार एक नया पौधा लगाने के संकल्प के साथ।

येलो टी-शर्ट सिर्फ एक परिधान नहीं, यह टीम पहल का सुरक्षा कवच है, जो हर जीव-जंतु और जरूरतमंद की सहायता के लिए 24/7 तत्पर रहता है।

नमन करें, पहचानें, और सम्मान दें – क्योंकि यह साथी कभी न कभी आपकी भी मदद जरूर करेंगे।
“भारत माता की जय! सेवा ही संकल्प!”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!