शहर कालावाली चौकी प्रभारी व साइबर सेल की मुस्तैदी से एटीएम में पैसे डलवाने गए शख्स के रुपये ले भागने के मामले में दो को काबू कर पूरी राशि 50,000 रुपये असल मालिक को लौटाए
रिपोर्टर इंद्रजीत स्थान कालावाली
जिला सिरसा

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के दिशानिर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के अभियान में त्परता से कार्यवाही करते हुए चौकी कालांवाली शहर व साइबर सेल की सहायता से दो व्यक्तियों को एक शख्स के 50,000 ले भागने के मामले में तलाश कर पूरी राशि असल मालिक को लौटाने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी कालांवाली शहर PSI सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 16.03.2025 को दीपेश कुमार पुत्र सुनील कुमार वार्ड न. 7 मंडी कालांवाली ने बताया कि वह मंडी कालांवाली में स्थित एटीएम मशीन में 50,000 रुपये जमा करवाने गया था । जो जानकारी न होने के कारण पूरी राशि एक बार में ही मशीन मे डाल दी थी । जानकारी के अनुसार वह एटीएम एक बार में 25,000 रुपये ही जमा करता है । जो रुपये मशीन के अंदर जाते ही उसने रुपये जमा मान लिए व चला गया । जो थोड़ी देर बाद उसने बैंक खाता चेक किया तो पैसे जमा नहीं होने पर संबंधित बैंक में जाकर पता किया कि एसी कोई राशी उसके खाता में प्राप्त नहीं हुई है । जिस पर उसने डायल 112 की टीम के पास काल करके शिकायत दर्ज कराई । जो मशीन ने अस्वीकृत कर दिए और बाहर निकाल दिए । जो उसके बाद आए दो व्यक्तियों ने मशीन द्वारा अस्वीकृत पुरी राशि आपस में बांट ली व अपने गंतव्य की ओर निकल गए । जो शिकायत कर्ता जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए प्रभारी चौकी कालांवाली शहर ने साइबर सेल की सहायता से गुप्त सूत्रों व सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से दोनों व्यक्तियों की तलाश की गई । जो उनकी गाड़ी का न. ट्रेस करने पर पता चला कि दोनों कुरगावाली सोलर पावर प्लांट में काम करते हैं । एक व्यक्ति सिरसा चला गया था । जिसको सिरसा से लाया गया और दोनों से पूरी राशि बरामद कर शिकायतकर्ता को दी । शिकायत कर्ता अपने खोये हुए रूपये पाकर खुश हुआ व एसपी सिद्धान्त जैन व चौकी कालांवाली व साइबर सैल का तहेदिल से धन्यवाद किया ।

















Leave a Reply