Advertisement

पतंजलि योग पीठ युवा भारत ने, हवन कर मनाया होली मिलन समारोह

 महराजगंज

Reporter : शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

पतंजलि योग पीठ युवा भारत ने, हवन कर मनाया होली मिलन समारोह

पतंजलि योग पीठ, युवा भारत महराजगंज के प्रभारी, अशोक यादव के कुशल निर्देशन में, युवा भारत के सदस्यों ने, हवन – पूजन कर होली मिलन समारोह आयोजित किया।

यह आयोजन पनियरा क्षेत्र के चौरी चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

सत्य सनातन वैदिक धर्म के अनुसार, युवा भारत के सदस्यों ने, आगंतुकों एवं सभी सदस्यों को तिलक लगा कर, रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां खिलाएं।

इसके पूर्व युवा भारत महराजगंज के प्रभारी अशोक यादव के, कुशल निर्देशन में मौजूद लोगों ने, भारत माता का तथा सरस्वती वंदन और राष्ट्र गान गाया।

समारोह को आगे बढ़ाते हुए पतंजलि योग पीठ, युवा भारत के सदस्यों ने सामूहिक हवन – पूजन कर, यज्ञ की आग में हवन की आहुतियां डालीं।

रंगों के पर्व होली पर संबोधित करते हुए युवा भारत महराजगंज के प्रभारी, अशोक यादव ने कहा कि – कोई भी पर्व या त्योहार हम सभी को एक नई दशा एवं दिशा देते हैं। होली में विभिन्न रंगों से लोग सराबोर हो कर भी एक रहते हैं, लेकिन कुछेक जगहों पर देखा जाता है कि – लोग कीचड़ उछाल देते हैं, समाज के लोगों के साथ अभद्र भाषा या व्यवहार करते हैं। जो कि ऐसा कतई नहीं करना चाहिए।

कोई भी त्यौहार या पर्व मनाए लेकिन दूसरों के खुशियों का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके अलावा अगर आप सनातन वैदिक धर्म के अनुसार हवन करते हैं तो – वातावरण भी शुद्ध होता है, जिससे आपकी मस्तिष्क एवं ज्ञानेंद्रियां भी सबल होती हैं।

अशोक यादव ने योग / प्राणायाम एवं आयुर्वेद पर भी चर्चा करते हुए कहा कि – योग/ प्राणायाम और आयुर्वेद हमारे सत्य सनातन वैदिक धर्म का अभिन्न हिस्सा रहा है, इसको हर किसी को अपनाने एवं मानने की आवश्यकता है।
होली मिलन समारोह में ओमप्रकाश कन्नौजिया, कर्णीदेव पाण्डेय, संतोष, सुभाष के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!