Advertisement

महाधिवेशन में 22मार्च की जगह अब 26 मार्च को आयेंगे मुख्यमंत्री

महाधिवेशन में 22मार्च की जगह अब 26 मार्च को आयेंगे मुख्यमंत्री

महाधिवेशन का शुभारंभ 26 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे

पत्रकार एकता जिंदाबाद मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद

सत्यार्थ न्यूज़ लाइव से मनोज कुमार माली सोयत कला


भोपाल 12मार्च। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्यों से क्षमा मांगते हुए प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया ने कहा है कि 22- 23 मार्च की जगह अब हमारा यह त्रिवर्षीय दो दिवसीय महाधिवेशन 26 एवं 27मार्च को हो सकेगा।
दरअसल यह समय प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहनसिंह यादव और विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह तोमर तथा वहां उपस्थित संगठन के प्रतिनिधि मंडल की आपसी सहमति से बदला गया है।
*मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रतिनिधि मंडल गत 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ यादव से विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में मिला जहां
मुख्यमंत्री से बात चीत हुई तो उन्होंने एक बार फिर बात श्री तोमर तरफ करदी।पहली बार मुख्यमंत्री ने अपने मुरैना के चंबल प्रवास पर भी विधान सभा अध्यक्ष श्री तोमर पर छोड़ दिया था । लेकिन इस बार प्रतिनिधि मंडल की जिद को भांपते हुए विधान अध्यक्ष श्री तोमर ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर बताया कि मुख्यमंत्री 26 मार्च को मुरैना आजाएंगे*।

प्रतिनिधि मंडल के साथियों ने भी 26 को अपनी सहमति दे दी।

बहुत खुशी की बात है कि आखिरकार हमारे इस आयोजन में मुख्यमंत्री का 26 मार्च को आना तय हो गया है।

*तारीख के परिवर्तन के कारण हम सभी को खासकर उन साथियों को काफी परेशानियां होंगी जिनका रिजर्वेशन हो चुका था उन्हें अब 26 मार्च की सुबह मुरैना पहुंचने के लिए दुबारा रिजर्वेशन करवाना पड़ेगा
मुख्यमंत्री प्रदेश के पत्रकारों के लिए कुछ घोषणा कर दें इस स्वार्थ के कारण हमे आप सबको यह कष्ट पहुंचाने वाला निर्णय लेना पड़ा* ।
आप सभी साथियों से अपेक्षा है कि मुरैना पहुंचने की तैयारियां एक बार फिर से शुरू करें। और 26 मार्च को मुरैना पहुंचें।
26मार्च को महाधिवेशन का उद्घाटन मुख्य मंत्री डॉ मोहनसिंह यादव करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में आयोजन के प्रदेश प्रभारी साथी राजकुमार दुबे,मुरैना महाधिवेशन की आयोजन समिति के संयोजक साथी करतार सिंह राजपूत,आयोजन समिति के सह संयोजक साथी सत्येंद्रसिंह परमार, आयोजन समिति सचिव साथी रामशरण शर्मा,संगठन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष साथी रिजवान अहमद सिद्दीकी
सदस्यता अभियान समिति के संयोजक साथी सरलप्रतापसिंह भदौरिया एवं संगठन के महासचिव साथी सुनील कुमार त्रिपाठी शामिल थे।
क्रांतिकारी अभिवादन सहित। पत्रकार एकता जिंदाबाद *मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद
आपका ही (सत्यनारायण वैष्णव)कार्यकारी महासचिव

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!